Home Breaking News सहारनपुर में मुख्‍यमंत्री : सीएम बोले-अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं

सहारनपुर में मुख्‍यमंत्री : सीएम बोले-अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं

सहारनपुर में मुख्‍यमंत्री : सीएम बोले-अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समीक्षा बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं। पुलिस पेट्रोलिंग में तेजी लाए तथा कहीं पर भी अपराध न होने दें और किसी भी कॉमन मेन को अनावश्यक परेशान न किया जाए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कन्टेमेंट जोन के क्षेत्र को छोटा कर 100 मीटर के दायरे में लाया जाए। ऐसे स्थानों पर अब पुलिस के स्थान पर होमगार्डस, पीआरडी, एनसीसी तथा सिविल डिफेंस के कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए।

पुलिस अब कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त करने का काम करेगी। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों को पकडऩे के लिए दबिश देते समय हाथ के दस्ताने व मॉस्क का प्रयोग आवश्यक रूप से करें। इस वैश्विक महामारी के समय हमें पुलिस व अपने कोरोना वॉरियर को बचा कर रखना है। मुख्यमंत्री ने शनिवार व रविवार को संचारी रोगों से लडऩे के लिए विशेष सफाई अभियान को पूरी गति से चलाये जाने के निर्देश दिए। ग्रामीणों को संचारी रोगों से जानकारी देने के साथ ही शुद्ध पेयजल के सम्बन्ध में भी जानकारी दी जाए।

Must Read

सहारनपुर में मुख्‍यमंत्री : सीएम बोले-अपराधियों को उनके सही स्थान पर पहुंचाएं