Home कोविड मवाना में पॉजीटिव केस की संख्या पहुंची 30 के पार

मवाना में पॉजीटिव केस की संख्या पहुंची 30 के पार

कस्बा मवाना में लगातार पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ रही है। बुधवार को दो पॉजिटिव केस मिलने पर मवाना में 30 का आंकड़ा पार हो चुका है। पुलिस प्रशासन ने पॉजिटिव केस मिलने पर क्षेत्र को सील कर दिया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. सतीश भास्कर ने बताया कि करीब एक सप्ताह पहले एक व्यापारी पॉजिटिव मिले थे। उनके परिवार को आइसोलेट कर दिया गया था।

दो दिन पहले हुई जांच के दौरान उसी के परिवार के दो अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं, जिन्हें मेरठ सुभारती भेज दिया गया है। वहीं उक्त एरिया को सील करने के लिए भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं।बता दें कि मवाना क्षेत्र में लगातार पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है। इस मामले में पुलिस प्रशासन की ढिलाई के चलते कोई सख्ती ही नहीं की जा रही है। बाजारों व कस्बे के अन्य क्षेत्रों में भी सोशल डिस्टेंस के साथ मॉस्क का प्रयोग करने में भी लोग कतरा रहे हैं जिस कारण लगातार पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ती जा रही है।

मंगलवार को चार सफाई कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले थे। हस्तिनापुर में एक और महिला कोरोना संक्रमितहस्तिनापुर। कस्बे में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को जे ब्लाक कालोनी की ही 52 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गई। जिसे उपचार हेतु मुलायम सिंह मेडिकल कालेज भेजा गया है, जबकि उसके परिजनों को होम क्वारंटाइन कराया गया है। डा. प्रथमेश ने बताया कि इसी कालोनी में मंगलवार को भी चाचा भतीजे कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। नगर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या चार हो गई है। जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। बुधवार को कुल 33 लोगों के सैंपल लिए गए। जिसमें से उक्त महिला का सैंपल पाजिटिव पाए गए है। गुरुवार को उक्त दोनों परिवार के सैंपल लिए जाएंगे।

Must Read

मवाना में पॉजीटिव केस की संख्या पहुंची 30 के पार