मेरठ मंडल की चीनी मिलों ने कोरोना से बचाव के लिए सराहनीय कार्य किया है। गांवों को सैनिटाइज करने के मामले में मेरठ जिला सबसे आगे है। गन्ना विभाग के निर्देश पर मंडल की चीनी मिलों ने गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया। अकेले मेरठ जिले के 198 गांवों को सैनिटाइज किया गया।
जिले की कुल छह चीनी मिलों में से नंगलामल चीनी मिल ने सबसे ज्यादा 80 गांवों में सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया। वहीं मोहिउद्दीनपुर, ब्रजनाथ, बुलंदशहर चीनी मिल ने किसी गांव में छिड़काव नहीं किया है। मंडल में कुल 294 गांवों में छिड़काव किया गया है। साथ ही सरकारी संस्थाओं और कार्यालयों को मिलाकर 303 जगह छिड़काव हुआ है।
जिलेवार गांवों में सैनिटाइजिंग की स्थिति
मेरठ 198
गाजियाबाद 28
हापुड़ 02
बागपत 55
बुलंदशहर 11