Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। खबर है कि एक घर में आग लग गई। इस हादसे में 2 मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं हैं। एक बच्ची 21 दिन की थी, जबकि दूसरी 1 महीने की। बताया जा रहा है कि घर में बच्ची के जन्म पर कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था।
हादसा मेरठ के कोतवाली क्षेत्र के खंदक बाजार में हुआ। बताया जा रहा है कि यहां रहने वाले जुनैद की बेटी का कुछ दिन पहले ही जन्म हुआ था। रविवार को बच्ची के जन्म की खुशी में घर में कार्यक्रम का आयोजन था। कई मेहमान भी घर पर आए हुए थे। जुनैद की बहन भी अपनी एक माह की बेटी और अन्य सदस्यों के साथ दिल्ली से आई थी। Read Also:-कोरोना के नए रूप को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार का अलर्ट, उ.प्र. आने वाले यात्रियों की जांच के आदेश
रविवार शाम जुनैद की 21 दिन की बेटी और उसकी बहन की एक माह की बेटी कमरे में सो रहीं थीं, जबकि महिलाएं रसोई में खाना बना रहीं थीं। इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर लीक हो गया। जिसके बाद वहां आग लग गई। घर में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग लगातार बढ़ती गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया।
घर में मौजूद लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई, लेकिन बच्चियों को बेड पर ही भूल गए। महिलाओं ने शोर मचाकर बच्चियों को बचाने की गुहार लगाई, लेकिन आग इतनी बढ़ चुकी थी कि अंदर जाना नामुमकिन था। उधर गालियां संकरी होने के कारण दमकल को भी अंदर पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक दोनों बच्चियों की जिंदा जलने से मौत हो गई।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।