जनपद में कैच द रेन कार्यक्रम के तहत बारिश की हर बूंद को बचाने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। अभियान चलाने के लिए नेहरू युवा केंद्र से जुड़े युवा गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जोड़ेगें और जल संचय का महत्व समझाएंगे। अभियान शुरू करने के लिए सोमवार को विकास भवन में मंथन किया गया।बारिश का जल संचय करने के लिए कैच द रेन अभियान जनपद में शुरू करने की तैयारी की जा रही है। विकास भवन सभागार में अभियान शुरू करने को लेकर मंथन किया गया। बैठक में नेहरू युवा केंद्र से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पहली बार नेहरू युवा केंद्र के युवा गांव-गांव में लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके लिए युवाओं को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।