Home Health - स्वास्थ्य पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो...

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन, दो दिन पहले हुए थे संक्रमित

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन हो गया। नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में इनका इलाज चल रहा था। दो दिन पहले यानी चार मई को इनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद इन्‍हे नोएडा के मेट्रो अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर इनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात तबीयत खराब बिगड़ने से इनका निधन हो गया। कल्याण सिंह, रामप्रकाश गुप्त, मायावती एवं राजनाथ सिंह के मंत्रिमंडल में मंत्री रहे। जयपाल सिंह गुर्जर  मेरठ के खरखौदा क्षेत्र के लालपुर गांव के रहने वाले थे।.पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन, दो दिन पहले हुए थे संक्रमितनोएडा के मेट्रो अस्पताल में उनका दिल की बीमारी का उपचार चल रहा था। उनके बड़े बेटे प्रताप सिंह ने बताया कि मंगलवार को उनकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। गुरुवार करीब 11बजे उन्होंने नोएडा के मेट्रो हाल अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री चौधरी जयपाल सिंह खरखौदा क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी थे। वे भारतीय जनता पार्टी में कई बड़े पदों पर रहे थे।

Must Read

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता जयपाल सिंह गुर्जर का नोएडा के मेट्रो अस्पताल में निधन, दो दिन पहले हुए थे संक्रमित