महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाया और यही वजह है कि उन्हें दुनिया के बेस्ट कप्तानों में से एक माना जाता है। धोनी जबर्दस्त फिनिशर की भूमिका निभा चुके हैं और अपने दम पर टीम इंडिया को कई बार मुश्किलों से उबारा है।
2007 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप, 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भारत ने धोनी की कप्तानी में जीती। तीन आईसीसी ट्रॉफी अपनी कप्तानी में जिताने वाले धोनी दुनिया के इकलौते कप्तान हैं। सुरेश रैना धोनी की कप्तानी में खेल चुके हैं और उनके अच्छे दोस्त भी रहे हैं। रैना की माने तो रोहित शर्मा भारत के लिए अगले धोनी साबित हो सकते हैं।