गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने पर दिन के तापमान में गिरावट हुई। देर रात बारिश ने मौसम बदल दिया। शुक्रवार को हल्की बारिश के बाद 10 जून तक मौसम शुष्क हो जाएगा।
बदली मौसमी परिस्थितियों के अनुसार आज मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम पूरी तरह से गर्म रहेगा। दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिन का पारा सामान्य से सात और रात का एक डिग्री कम बना हुआ है। गुरुवार को दिन का तापमान 33.5 और रात का 24.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। बुधवार के सापेक्ष दिन के तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई जबकि रात का पारा 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा। मौसम विभाग के अनुसार आज भी मेरठ सहित वेस्ट यूपी में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं गुरुवार को मेरठ का एक्यूआई 86 दर्ज हुआ जो संतोषजनक श्रेणी में है।