मेरठ में शनिवार को एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ। एक साथ 13 लोग संक्रमित मिले, इसके साथ ही मेरठ में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 502 हो गया। वहीं 33 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 371 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
आज शनिवार में मिले 13 मरीजो में महिलाऔ की संख्या 6 रही और आज कोरोना संक्रमितो में सबसे कम उम्र 20 साल थी जो आदर्श नगर का रहने वाला है
- 48 साल की महिला, सुंदरजी एन्क्लेव मेरठ जो की पूर्व में पॉजिटिव हुए कर्नल की पत्नी है
- 40 वर्षीय महिला वधुन्धरा सेक्टर 4 गाजियाबाद की रहने वाली है
- 32 साल के व्यक्ति, निवासी सराय काजी रोड, हरवंश विहार मेरठ।
- 28 साल का युवक जो छत्तरी मेरठ का रहने वाला है।
- 58 वर्षीया महिला निवासी L-619, हॉस्पिटल कंपाउंड शास्त्री नगर मेरठ।
- 24 साल का युवक निवासी लालकुर्ती ,बाउंडरी रोड।
- 61 वर्षीया महिला, 38 वर्षीया महिला, 31 वर्षीया 2 महिलाये और 42 वर्षीय एक पुरुष। निवासी 320 फूलमंडी, ईश्वरपुरी मेरठ। ये सभी 30.5.20 में संक्रमित के संपर्क में थे।
- 20 वर्षीय युवक निवासी आदर्श नगर मेरठ। ज़ी न्यूज़ नोएडा में ट्रेनी है नया केस।
- 45 वर्षीया महिला जो SVBP में उपचारधीन थी।