
पीयर फाउंडेशन ने दीवाली पर लालकुर्ती स्थित हंडिया मोहल्ला की मलिन बस्ती में जाकर बच्चों में मिष्ठान, खाद्य सामग्री, कलर्स और स्टेशनरी वितरित किया। सदस्यों ने गरीब बच्चों और उनके परिवार के साथ त्योहार मनाया।Read Also:-मेरठ में पेट्रोल की कीमत: भाई दूज पर भरवाएं गाड़ी की टंकी, मेरठ में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

पीयर फाउंडेशन के शांतनु शर्मा ने कहा की यह पर्व खुशी का पर्व है। इसे हम सबको मिलकर मनाना चाहिए। बच्चों से आग्रह भी किया की आप सभी लोग पटाखे से दूरी बनाकर रहें। दीए जलाकर दीवाली मनाए और साफ-सफाई का ध्यान रखें। इस दौरान बच्चों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया।

संस्था के आदित्य ने कहा कि पीयर फाउंडेशन समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करता है। इसी क्रम में यह कार्यक्रम किया गया है। गरीब बच्चों के बीच जाकर उन्हें लड्डू व स्टेशनरी का वितरण किया गया। प्रज्ज्वल ने कहा कि इस तरह के आयोजन से मन को काफी खुशी मिलती है। लोगों को इस तरह के कार्यक्रम करते रहना चाहिए। समीरा, काजल, दीपांश, अदीति, शिवोम, आयुष, अविरल, देवांग आदि का योगदान रहा।

शांतनु शर्मा ने कहा कि संस्था लगातार 5 साल से हर दीवाली गरीब बच्चों के बीच मना रही है। संस्था का मकसद जरूरतमंद परिवारों में खुशियां बांटना है। गरीब बच्चे जो पैसे के अभाव में त्यौहार नहीं मना पाते हैं, उनके लिए संस्था द्वारा एक छोटा सा प्रयास खुशी बांटने का किया गया है। इसमें त्योहार पर गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इसके अलावा संस्था द्वारा पिछले 3 सालों से गरीब और जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा भी प्रदान की जा रही है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।