Monday, March 20, 2023
No menu items!

सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Must Read
Avatar





कंकर खेड़ा  गुरुनानक बाज़ार स्थित सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के उपलक्ष में कार्यक्रम आयोजित किए गए | इस स्वर्णिम अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ0 नवीन सिंह व मुख्य अध्यापिका अर्पणा सिंह के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया | इसके उपरांत बच्चों द्वारा देशभक्ति के गीत व नृत्य प्रस्तुत किए गए | कक्षा नौवीं की छात्रा हेडगर्ल वैभवी शर्मा द्वारा अंग्रेजी भाषण, अध्यापिका मीनाक्षी शर्मा द्वारा हिंदी भाषण दिया गया | प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में बच्चों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए गणतंत्र दिवस के महत्व से अवगत कराया गया साथ ही साथ बसंत पंचमी की बधाई भी दी |
आज ही के दिन विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय श्री महेंद्र सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर प्रधानाचार्य , मुख्य अध्यापिका  व शिक्षकगणों तथा बच्चों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई | इस अवसर पर मुख्य अध्यापिका अर्पणा सिंह व अध्यापिका  रंजना शर्मा के द्वारा उनके जीवन व कार्यों पर प्रकाश डाला गया |
कार्यक्रम की समाप्ति पर बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया |


Post Views: 1


सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन




.

News Source: https://meerutdarpan.com/archives/24022

- Advertisement -सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
Latest News

पाकिस्तान में इमरान समर्थकों की धरपकड़ तेज, 198 गिरफ्तार

इस्लामाबाद। इस्लामाबाद पुलिस ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और मुल्क के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के समर्थकों की धरपकड़ तेज कर दी है। राजधानी...
- Advertisement -सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

More Articles Like This

- Advertisement -सेंट जेम्स विद्यालय के प्रांगण में गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन