Home Breaking News अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान

अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान

मुजफ्फरनगर जनपद के गांव पुरबालियान निवासी अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान को शनिवार को राष्ट्रपति भवन में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया। अवार्ड मिलने के बाद दिव्या काकरान दिल्ली स्थित आवास पर अपने माता-पिता के पास पहुंची और उनका आशीर्वाद लिया। उनके पिता ने कहा कि दिव्या को पहलवान बनाने के लिए जो मेहनत की थी वह आज साकार हो गई है। अब वह बेटी को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतते देखने की उम्मीद रखते हैं। इसके लिए वह उसके खेल को और मजबूत बनाएंगे।

अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान

दिव्या काकरान ने खेल दिवस पर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कहा कि सभी केंद्रीय विद्यालय के सभी बच्चों को एक खेल अवश्य चुनना चाहिए। क्योंकि खेल की बदौलत शारीरिक और मानसिक रूप से फिर आ जा सकता है। इसके साथ ही खेल के माध्यम से हम अपने देश समाज गांव का नाम रोशन कर सकते हैं। दिव्या काकरान ने खेल के माध्यम से ही जीवन को बेहतर बनाने के अनुभव भी बताए हैं।

Must Read

अर्जुन अवॉर्डी बनीं अंतरराष्ट्रीय पहलवान दिव्या काकरान