Home Breaking News कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, तीरथ सिंह रावत समेत...

कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, तीरथ सिंह रावत समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलनी तय

मोदी कैबिनेट में यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। कैबिनेट के विस्तार के लिए मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं।modi cabinate

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। मोदी के दूसरे कार्यकाल में पहली बार कैबिनेट का विस्तार होगा। अभी केंद्रीय मंत्रिमंडल में 28 मंत्री पद खाली हैं। सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्री को मोदी कैबिनेट में जगह मिलनी तय है। इसके अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल मध्यप्रदेश के नेता ज्योतिरादित्य भी कैबिनेट में युवा चेहरा बनेंगे। उनके लिए कैबिनेट में मध्यप्रदेश कोटे की जगह भी खाली कर ली गई है।
बताया जा रहा है कि कैबिनेट में यूपी, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश से 17-22 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। कैबिनेट के विस्तार के लिए मोदी ने 2 दिन तक गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ कैबिनेट विस्तार पर बैठकें की हैं। बता दें कि वर्तमान में मोदी कैबिनेट में 53 मंत्री है।

UP-बिहार-महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से बनेंगे मंत्री

  • उत्तर प्रदेश: अपना दल की अनुप्रिया पटेल का नाम सबसे आगे है। अनुप्रिया पिछले महीने दिल्ली जाकर गृह मंत्री अमित शाह से भी मिली थीं। उनके अलावा वरुण गांधी, रामशंकर कठेरिया, अनिल जैन, रीता बहुगुणा जोशी, जफर इस्लाम के नाम की भी चर्चा है।
  • मध्य प्रदेश: राज्य में भाजपा की सरकार बनाने में अहम रोल निभाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट का नया युवा चेहरा बन सकते हैं। उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। मध्य प्रदेश से 1-2 नामों की चर्चा कैबिनेट विस्तार के लिए है।
  • बिहार: लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और JDU के आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है। बिहार से 2-3 नामों की चर्चा है।
  • महाराष्ट्र: महाराष्ट्र से भाजपा सांसद हिना गावित को केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। उनके अलावा भूपेंद्र यादव, पूनम महाजन और प्रीतम मुंडे का नाम भी चर्चा में है।
  • इनके अलावा लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग नामग्याल, उत्तराखंड से अजय भट्ट या अनिल बलूनी, कर्नाटक से प्रताप सिन्हा, पश्चिम बंगाल से जगन्नाथ सरकार, शांतनु ठाकुर या निसिथ प्रामाणिक, हरियाणा से बृजेंद्र सिंह, राजस्थान से राहुल कासवान, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव, दिल्ली से परवेश वर्मा या मीनाक्षी लेखी का नाम भी शपथ लेने वालों में हो सकता है।
3 पूर्व मुख्यमंत्रियों और एक डिप्टी CM की चर्चा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे को भी केंद्र में मंत्री बनाया जा सकता है। तीरथ सिंह रावत ने 2 दिन पहले 3 जुलाई को ही मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। इनके अलावा बिहार के पूर्व डिप्टी CM सुशील मोदी को भी मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है।
कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, तीरथ सिंह रावत समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलनी तय
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

कल हो सकता है मोदी कैबिनेट का विस्तार, तीरथ सिंह रावत समेत तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों को जगह मिलनी तय