Home Breaking News एक महीने में तीन मौत...फिर भी नींद में है NHAI, मेरठ के...

एक महीने में तीन मौत…फिर भी नींद में है NHAI, मेरठ के ये फ्लाइओवर बने एक्सीडेंट जोन

मोदीपुरम में हाईवे-58 स्थित कंकरखेड़ा, पल्लवपुरम और सकौती के पास दादरी में फ्लाईओवर और सर्विस रोड का निर्माण कछुआ गति से हो रहा है। तीनों ही स्थान एक्सीडेंट जोन बन गए हैं। आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें सबसे खतरनाक पल्हैड़ा फ्लाईओवर की सर्विस रोड है। यहां ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब हादसा न होता हो। एक महीने के भीतर तीन राहगीरों की हादसे में मौत भी हो चुकी है। इसके बावजूद एनएचएआइ सबक नहीं ले रहा है।एक महीने में तीन मौत...फिर भी नींद में है NHAI, मेरठ के ये फ्लाइओवर बने एक्सीडेंट जोनगुरुवार सुबह निर्माणाधीन पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास बाइक सवार दो युवक बस की टक्कर से घायल हो गए। इससे पहले कांटीनेंटल कंपनी में कार्यरत पिता-पुत्र पल्हैड़ा फ्लाईओवर के पास हादसे का शिकार हो गए थे। दो दिन पूर्व मोबाइल व्यापारी को हाइड्रा मशीन ने कुचल दिया था। कंकरखेड़ा के खिर्वा कट फ्लाईओवर, पल्हैड़ा फ्लाईओवर और सकौती के पास दादरी फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की वजह से हाईवे का ट्रैफिक सर्विस रोड पर डायवर्ट है। इस कारण सर्विस रोड पर हादसे हो रहे हैं।

Must Read

एक महीने में तीन मौत...फिर भी नींद में है NHAI, मेरठ के ये फ्लाइओवर बने एक्सीडेंट जोन