Home Breaking News मेरठ मंडल के 39 डाकघरों में विशेष अभियान, आधार कार्ड बनवाना है...

मेरठ मंडल के 39 डाकघरों में विशेष अभियान, आधार कार्ड बनवाना है तो ये कागजात लेकर जरूर आइए

विशेष अभियान के तहत कल (शनिवार) को डाकघरों में महा लॉग इन डे मनाया जाएगा। मेरठ मंडल के 39 डाकघरों में सुबह आठ बजे से आधार कार्ड बनाने का कार्य किया जाएगा। इसमें 22 छोटे-बड़े डाकघर मेरठ जिले के शामिल हैं। शेष डाकघर बागपत जिले से संबंधित हैं। अभियान में नये आवेदन और संशोधन दोनों शामिल होंगे। डाक सेवाओं के बाद भी शाम छह बजे तक आधार कार्ड बनाने का कार्य होगा।मेरठ मंडल के 39 डाकघरों में विशेष अभियान, आधार कार्ड बनवाना है तो ये कागजात लेकर जरूर आइएमेरठ मंडल के प्रवर अधीक्षक डाकघर वीर सिंह ने बताया कि मेरठ जिले में संक्रमण की स्थिति को देखते हुए विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आवेदकों को मास्क लगाकर आना अनिवार्य है। इसके अलावा डाकघर पर ही सैनिटाइजर की व्यवस्था उपलब्ध होगी। शारीरिक दूरी का पालन करना भी अनिवार्य होगा।

इन डाकघरों पर बनेंगे आधार कार्ड

मेरठ शहर और जिले में इन स्थानों पर आधार कार्ड बनाए जाएंगे। मेरठ छावनी, शहर घंटाघर, कचहरी, परतापुर, मेडिकल कालेज, चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय, दौराला, साकेत, किठौर, गांधी आश्रम, सरधना, चौक बाजार सरधना, हस्तिनापुर, बुढाना गेट, सरूरपुर खुर्द, पश्चिमी कचहरी मार्ग, जानी, थापरनगर, बागपत गेट, मोहिद्​दीनपुर, विक्टोरिया पार्क, किला-परीक्षितगढ़।

Must Read

मेरठ मंडल के 39 डाकघरों में विशेष अभियान, आधार कार्ड बनवाना है तो ये कागजात लेकर जरूर आइए