Home Breaking News सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के...

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, भाजपा सांसद मेनका गांधी के संगठन ने की शिकायत

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, भाजपा सांसद मेनका गांधी के संगठन ने की शिकायत

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुरुवार को इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा निकाली। इसमें एक घोड़े को बीजेपी के झंडे के रंग में रंगा गया था. इसकी फोटो वायरल होने के बाद बीजेपी सांसद मेनका गांधी के संगठन ‘पीपल फॉर एनिमल्स’ ने पुलिस से शिकायत की है कि जानवरों के प्रति क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए.

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, भाजपा सांसद मेनका गांधी के संगठन ने की शिकायत

संस्था के प्रियांशु जैन ने बताया कि जिस समय केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा निकल रही थी, उसी समय संयोगितागंज क्षेत्र में यह घोड़ा नजर आया. यह पूरी तरह से भाजपा के झंडे के रंग में रंगा हुआ था। उस पर कमल भी बना हुआ था। कई लोगों ने घोड़े की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद प्रियांशु जैन ने इस मामले में गुरुवार को संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत की है.

devanant hospital

प्रियांशु ने बताया कि भाजपा नेता रामदास गर्ग उस घोड़े को लेकर आए थे। घोड़े को जिस तरह से रंगा गया वह उसके लिए खतरनाक है। इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घोड़े के मालिक की तलाश की जा रही है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया की रैली में BJP के रंगों में रंगा घोड़ा, मेनका गांधी के NGO ने पुलिस से की शिकायत

‘पीपल फॉर एनिमल्स’ के सदस्यों का कहना है कि घोड़े को इस तरह से रंगना पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। यात्रा के आयोजकों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की जाएगी।

advt.
सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, भाजपा सांसद मेनका गांधी के संगठन ने की शिकायत
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

सिंधिया की रैली में शामिल घोड़े पर विवाद: जन आशीर्वाद यात्रा के लिए भाजपा के झंडे के रंग में रंगा घोड़ा, भाजपा सांसद मेनका गांधी के संगठन ने की शिकायत