क्रूरता : शराब पीने से रोका तो जलते चूल्हे में डाला पत्नी का मुंह, शरीर पर डाली गर्म दाल

0
774
क्रूरता : शराब पीने से रोका तो जलते चूल्हे में डाला पत्नी का मुंह, शरीर पर डाली गर्म दाल

शराब पीने से मना करने पर पति ने अपना आपा खो दिया। गुस्से में उसने पत्नी का मुंह जलते चूल्हे में डाल दिया। आरोपी की क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद आरोपी ने पत्नी पर गरमागरम दाल डाल दी। इससे महिला बुरी तरह झुलस गई। महिला की शिकायत मिलने पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक पीड़ित महिला अपने पति पिंटू के साथ कल्पना खेड़ी कलां में ईंट भट्ठे पर काम करती है. महिला का पति अक्सर शराब पीकर मारपीट करता था। छह अगस्त को महिला खाना बना रही थी। इस दौरान उसका पति शराब पी रहा था।

पीड़ित महिला ने शराब पीने से रोका तो आरोपी भड़क गया। आरोपी ने गुस्से में लाल-पीला होकर अपनी पत्नी का गला पकड़कर जलते चूल्हे में डाल दिया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी पर गरमागरम दाल भी डाल दी। असहनीय दर्द से कराह रही महिला की आवाज सुनकर महिला के ससुर और पड़ोसी वहां जमा हो गए।

इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। महिला अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद महिला बयान देने की स्थिति में नहीं थी। अब जब महिला बयान देने में सक्षम हुई तो पुलिस ने उसका बयान लिया और मामला दर्ज कर लिया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here