Home Breaking News विनीत शारदा का इंटरव्यू : व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्ष में नहीं...

विनीत शारदा का इंटरव्यू : व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्ष में नहीं होने दिया, इनके सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा,

By M Furkaan 

विनीत शारदा का इंटरव्यू : व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्ष में नहीं होने दिया, इनके सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा,
मेरठ के विनीत अग्रवाल शारदा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक चुना गया है। शारदा को लगातार पांचवी बार व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। अपने पांचवे कार्यकाल में विनीत शारदा ने व्यापारियों के हित में पहले की तरह कार्य करने का वादा किया।

भाजपा नेता ने विनीत शारदा पांचवी बार बने व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक
● कहा- विपक्षी दलों की सरकार में भी मैंने व्यापारियों का शोषण नहीं होने दिया
● व्यापारी मेरी आत्मा है और उनके सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा

सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा व्यापारियों का शोषण किया है। कभी व्यापारियों को सम्मान नहीं दिया, लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो व्यापारियों का मान, सम्मान और स्वाभिमान बरकरार रखती है और उन्हें व्यापार करने के लिए सुरक्षित माहौल देती है। यह कहना है भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत अग्रवाल शारदा का।

पांचवीं बार बनें भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक

मेरठ के विनीत अग्रवाल शारदा को हाल ही में भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक चुना गया है। शारदा को लगातार पांचवी बार व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक बनाया गया है। अपने पांचवे कार्यकाल में विनीत शारदा ने व्यापारियों के हित में पहले की तरह कार्य करने का वादा किया।

उन्होंने खबरीलाल के वरिष्ठ संवाददाता मोहम्मद फुरकान से बात करते हुए कहा कि राष्ट्र मेरा धर्म है, पार्टी मेरी मां है और व्यापारी मेरी आत्मा हैं। अपनी आत्मा यानि व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्षी दलों की सरकार रहते नहीं होने दिया। मैं अपने व्यापारियों का सम्मान हमेशा बरकरार रखूंगा। व्यापारियों के मान-सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा।

व्यापारियों की हर समस्या सीएम तक जाती है और उसका समाधान होता है

विनीत शारदा का कहना है कि कई व्यापारियों ने मुझसे कहा था कि टैक्स देने के बावजूद उनका और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित नहीं है, मैंने इस बारे में सीएम योगी आदित्यनाथ से चर्चा की जिस पर उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए व्यापारियों के लिए 10 लाख रुपये की बीमा योजना शुरू की। इसके साथ ही व्यापारियों के लिए 6 हजार रुपये की पेंशन योजना भी लागू की। उन्होंने बताया कि व्यापारियों की शिकायत थी कि अफसर उनकी समस्या सुनते तक नहीं है, व्यापारियों की यह समस्या भी मैंने सीएम के सामने रखी, जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने हर जिले के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान को निर्देश दिए कि वे महीने में एक दिन व्यापारियों के साथ मीटिंग करेंगे, उनकी समस्या जानेंगे और उसका समाधान करेंगे। मैं खुद अपने व्यापारी भाइयों की समस्या सीएम तक पहुंचाता हूं। 

साढ़े चार साल में योगी जी ने व्यापारियों को दिया सुरक्षित माहौल

विनीत शारदा कहा कहना है कि सपा सरकार में अपराधियों का बोल-बाला था। चोरी डकैती, लूट हत्या और रंगदारी से यूपी जल रहा था। व्यापारियों को यह नहीं पता रहता था कि वह शाम को सुरक्षित घर लौटेंगे या नहीं। मेहनत का पैसा रंगदारी में देन के लिए व्यापारी मजबूर था, लेकिन जब से यूपी में भाजपा सरकार आई है अपराध पर लगाम लगी है। व्यापारियों को सुरक्षित माहौल मिला है। अपराधी या तो जेल में हैं या फिर यमराज के पास पहुंचा दिए गए हैं। कई अपराधी प्रदेश छाेड़कर भाग गए। यूपी की 15 सल की बिगड़ी कानून व्यवस्था को योगी जी ने साढ़े चार साल में सुधार दिया। यही वजह है कि उद्योग पति अब यूपी में निवेश करने को तैयार हैं। जबकि पुरानी सरकारों में कोई उद्योगपति प्रदेश में आने को तैयार नहीं था।

भाजपा सरकार ने लोगों को स्वरोजगार से जोड़ा

केंद्र की मोदी सरकार ने व्यापारियों और युवाओं के हित के लिए तमाम योजनाएं शुरू की हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा लोन योजना में 18 करोड़ लोगों को 50 हजार से लेकर 10 लाख तक का लोन बिना गारंटी उपलब्ध कराया गया। इस लोन के जरिए जहां व्यापारियों ने अपने व्यापार को और बढाया वहीं, कई अन्य युवा भी व्यापारी बने। उन्होंने अपनी जनरल स्टोर , शोरूम से लेकर अन्य दुकानें खोलीं। इससे जहां वह खुद आत्मनिर्भर बने वहीं, उन्होंने कई अन्य लोगों को रोजगार दिया। एमएसएमई योजना के जरिये  व्यापारी और उद्यमियों को एक महीने के अंदर 50 लाख का लोन दिया जा रहा है। 

इतिहास गवाह है व्यापारी विपदा में देश के साथ खड़ा रहा

शारदा ने कोरोना महामारी में व्यापारियों को हुई परेशानी पर पूछे सवाल पर कहा कि देश का इतिहास गवाह है जब-जब भारत पर विपदा आई है व्यापारियों ने अपनी परवाह ना करते हुए देश हित में काम किया। महाराणा प्रताप के लिए भामाशाह ने अपनी तिजोरी के दरवाजे खोल दिए थे, ताकि वे दुश्मनों से युद्ध कर सकें।  इस समय कोरोना से पूरी दुनिया लड़ रही है। हमारे देश के व्यापारियों ने भी इस लड़ाई में सहयोग किया। अपनी दुकानें, उद्योग बंद कर खुद नुकसान झेला, लेकिन अपने कर्मचारियों का वेतन नहीं रोका। इसके साथ ही जरूरतमंदों की मदद की। ऐसे व्यापारी भाइयों को मेरा नमन। हमारी भाजपा सरकार ने व्यापारियों की मदद लिए कई योजनाएं चला रखी हैं। जिनका फायदा उठाकर व्यापारी अपने कारोबार को आगे बढ़ा सकते हैं। भाजपा का एक-एक पदाधिकारी और कार्यकर्ता व्यापारियों के साथ खड़ा है।

कांग्रेस सपा के राजकुमारों ने कभी जनता का हाल नहीं जाना, ट्वीटर पर सरकार को कोसते रहे

सपा, बसपा और कांग्रेस नेता कोरोना वैक्सीन पर सवाल उठाते थे। चाहे सपा के राजकुमार अखिलेश यादव हों या फिर कांग्रेस के राजकमार राहुल गांधी, राजकुमारी प्रियंका गांधी ये कभी जनता से नहीं जुड़े, ना ही इन्होंने जनता के हित में सोचा। बस घर बैठकर ट्विटर पर सरकार को कोसते रहे, लेकिन जनता की मदद के लिए महामारी काल में आगे नहीं आए। इन्होंने कभी जमीन पर उतरकर हालात नहीं जाने। किसी ने जनता का हाल लेने के लिए अपने घर से निकलने की कोशिश नहीं की, लेकिन प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार काम करते रहे। मुख्यमंत्री कोरोना संक्रमित होने के बावजूद हर परिस्थिति पर नजर बनाए हुए थे और ठीक होते ही प्रदेश की जनता का हाल लेने के लिए निकल पड़े। 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने एक-एक जान बचाने का प्रयास किया

मैंने भी लगातार जरूरतमंदों की मदद की, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ने मोदी-योगी राशन किट 4 लाख 88 हजार परिवारों को बांटी। दूसरी लहर में लोगों को ऑक्सीजन, दवाइयां मुहैया कराने में जुटे रहे। हमने एक-एक नागरिक की जान बचाने मका प्रयास किया।   

ओवैसी यूपी में कुछ नहीं कर पाएंगे

विधानसभा चुनाव में हैदाराबाद के ओवैसी साहब कुछ नहीं कर पाएंगे। व्यापारी से लेकर किसान का रुझान भाजपा की तरफ है। चाहे ओवैसी आएं, अखिलेश यादव आएं या फिर प्रियंका गांधी।  भाजपा 350 सीटें लाकर बहुमत से जीतने वाली है। ओवैसी हैदराबाद में नगर निगम के चुनाव में अपनी जमीन नहीं बचा पाए तो फिर उत्तर प्रदेश में क्या कर पाएंगे।

 भाजपा की योजनाएं सभी वर्गों के लिए होती हैं

ओबीसी के साथ-साथ हमने आर्थिक रूप से कमजोर हर वर्ग के लोगों को 10 प्रतिशत आरक्षण मेडिकल शिक्षा में दिया है। इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। हमने दोनों को आरक्षण दिया है। भाजपा सरकार सभी को साथ में लेकर चलती है। सरकार के सभी फैसले और योजनाएं सभी वर्गों के लिए होते हैं। हम अखिलेश या मायावी की तरह विशेष रूप से किसी एक वर्ग के लिए कोई योजना या कोई फैसला नहीं करते । भजपा सबका साथ सब के विकास पर विश्वास रखती है।  

हमारा शीर्ष नेतृत्व दुनिया में देश के नाम का डंका बजा रहा

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक की अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। यह भारत के लिए गौरव की बात है। यह हमारे शीर्ष नेतृत्‍व की मुखरता को दिखाता है और बताता है कि पूरी दुनिया में भारत का डंका है। इससे यह भी पता चलता है कि हमारे राजनीतिक नेतृत्‍व ने विदेशी नीति में कितना ज्‍यादा मेहनत की है।इस खबर से पाकिस्‍तान में उथल-पुथल मची हुई है। उसे डर सता रहा है। 

विनीत शारदा का इंटरव्यू : व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्ष में नहीं होने दिया, इनके सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा,
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

विनीत शारदा का इंटरव्यू : व्यापारियों का शोषण मैंने विपक्ष में नहीं होने दिया, इनके सम्मान के लिए कुछ भी कर जाउंगा,