Home Breaking News नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव घोषित

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव घोषित

बुधवार को अपर नगर आयुक्त श्रद्धा शांडिल्यान ने नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने विचार-विमर्श के बाद 31 अगस्त को चुनाव की घोषणा की है। उसी दिन नामांकन होगा और मतदान के बाद शाम तक परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव को लेकर मंगलवार को भाजपा पार्षद ललित नागदेव ने मेयर, नगर आयुक्त को पत्र भेजा था। भाजपा पार्षद के पत्र के बाद मेयर सुनीता वर्मा ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर 31 अगस्त को चुनाव कराने के लिए व्यवस्था करने को कहा। मेयर के पत्र के आधार पर अपर नगर आयुक्त की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया।

31 अगस्त को घंटाघर स्थित टाउन हॉल में सुबह नौ बजे से निगम कार्यकारिणी के छह पदों के लिए चुनाव की कार्रवाई होगी। शाम तक रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। कई माह पूर्व पर्ची निकालकर भाजपा, बसपा और निर्दलीय छह पार्षदों को कार्यकारिणी से आउट किया गया था। तब से चुनाव का इंतजार था। अब जब छह पार्षद चुने जाएंगे तो अन्य छह की विदाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के साथ ही अब नगर निगम की राजनीति गरमाने लगेगी।

Must Read

नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव घोषित