Home Breaking News गंगनहर पुल पर लगा जाम..आमजन रहा हलकान

गंगनहर पुल पर लगा जाम..आमजन रहा हलकान

जानी खुर्द मे रविवार को अवकाश का दिन होने के कारण जानी गंगनहर पुल पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया।गंगनहर पुल पर लगा जाम..आमजन रहा हलकानअवकाश का दिन होने के कारण रविवार को कांवड़ मार्ग पर वाहनों का आवागमन अधिक रहा। सुबह से ही कांवड़ मार्ग पर वाहनों की संख्या रोज की अपेक्षा ज्यादा रही, जिस कारण जानी गंगनहर पुल पर सुबह ही जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मशक्कत कर जाम खुलवाया। पुलिस के जाने के कुछ देर बाद ही दोबारा जाम लग गया। गंगनहर पुल पर लगा जाम..आमजन रहा हलकानजाम ने उस समय भीषण रूप ले लिया, जब आगे निकालने के प्रयास में चालकों ने वाहनों को आड़ा-तिरछा लगा दिया। देखते ही देखते कांवड़ मार्ग व मेरठ-बागपत मार्ग पर वाहनों की लम्बी लाईन लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को जाम खुलवाने में बहुत मशक्कत करनी पड़ी। जाम में फंसने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद गंगनहर पुल पर पुलिस तैनात रही। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही जानी पुल पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही।

Must Read

गंगनहर पुल पर लगा जाम..आमजन रहा हलकान