Home Breaking News पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 को

पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 को

ईको-फ्रेंडली ग्रीन गैस के प्रयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार सात फरवरी को सीएनजी चालित वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। सर छोटूराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जेलचुंगी से इसका शुभारंभ होगा। इसके माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा। रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और वाहन चालकों को पुरस्कार भी दिया जाएगा। लकी ड्रॉ भी निकाला जाएगा।पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 कोसंरक्षण क्षमता महोत्सव 2021 थीम पर आयोजित यह वाहन रैली लोगों को ग्रीन गैस के प्रयोग से होने वाले लाभ की जानकारी देगी। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस एवं पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ की ओर से नियोजित यह वाहन रैली रविवार को मेरठ सहित देश के 25 बड़े शहरों में होगी। रैली सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 कोसर छोटूराम कॉलेज से शुरू होकर रैली तेजगढ़ी चौराहा, हापुड़ अड्डा, बेगमपुल, जीरो माइल, सेंट जोंस स्कूल, सेंट मेरी स्कूल, व्हीलर्स क्लब, कमिश्नरी चौक, मवाना स्टैंड, कैलाश प्रकाश स्टेडियम, एमडीए कार्यालय, सर्किट हाउस, हाइडिल कॉलोनी, जेलचुंगी से होकर सर छोटूराम कॉलेज पर ही समाप्त होगी।

Must Read

पर्यावरण संरक्षण के लिए वाहन रैली 7 को