Home Breaking News विधायक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को

विधायक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को

विधायक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ कोलोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने पुरा के श्री परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में बिना मास्क लगाए पहुंचने और कपाट बंद होने पर भी जलाभिषेक करने के मामले में एसपी अजय कुमार सिंह ने जांच बैठा दी है। एसपी के मुताबिक मामले की जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी गई है।

लोनी के भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के शिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का मामला तूल पकड़ गया था। विवाद बढ़ने पर विधायक ने सफाई दी थी कि उनकी मंशा मंदिर समिति और प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करने की नहीं थी। वह खुद अधिवक्ता हैं।

अगर उनके जलाभिषेक करने से किसी तरह की परेशानी हुई है तो वह खेद प्रकट करते हैं। अब इस मामले को एसपी बागपत ने गंभीरता से लिया है। मामले की जांच जांच सीओ सदर ओमपाल सिंह को सौंपी गई है। सीओ ने बताया कि इस संबंध में बालैनी थाना प्रभारी और बीट दरोगा से स्पष्टीकरण मंागा गया है।

Must Read

विधायक की पुरा महादेव में एंट्री की जांच सीओ को