Home Breaking News शक में 5 की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी का कबूलनामा,...

शक में 5 की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी का कबूलनामा, मां-बाप की हत्या के बाद बच्चों को भी इस लिए मार डाला की उनकी देखभाल और परवरिशकौन करेगा

शक में 5 की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी का कबूलनामा, मां-बाप की हत्या के बाद बच्चों को भी इस लिए मार डाला की उनकी देखभाल और परवरिशकौन करेगा

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बहू के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कुबूल कर अपने सिर पर सवार खूनी ख्यालों को सुनाया. सिपाही ने कहा कि बहू, किराएदार और उसकी पत्नी की हत्या करने के बाद उसने सोचा कि किराएदार के बच्चों के जीवित रहने पर उनकी देखभाल कौन करेगा। इसके बाद उसने दोनों छोटे बच्चों को भी मार डाला। Read Also:-मेरठ : चेंबर में घुसकर वकील का मुंह किया काला, कल्याण सिंह आपत्तिजनक टिपप्णी पर भड़की संगीत सोम सेना

ortho

पांच हत्याओं की यह कहानी सामने आने के बाद मंगलवार को गुरुग्राम में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि रिटायर्ड फौजी ने आधे घंटे के भीतर ही पांचों लोगों की हत्या को अंजाम दिया. इसके बाद उसने थाने पहुंचकर खुद सरेंडर कर दिया। पूछताछ के दौरान उसने बच्चों की हत्या के संबंध में अपना स्पष्टीकरण दिया कि उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं बचा, इसलिए उसने उन्हें भी मार डाला।

devanant hospital

पुलिस के समक्ष आरोपी सेवानिवृत्त फौजी राय सिंह द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार इसी साल जनवरी में उसने किराएदार कृष्णा तिवारी के साथ अपनी बहू को आपत्तिजनक हालत में देखा था. वह तभी से उन दोनों को खत्म करना चाहता था। लेकिन तब उन्होंने यह कदम नहीं उठाया। हालांकि, उनका शक जारी रहा। उसे लगता था कि दोनों के बीच अवैध संबंधों का सिलसिला लगातार जारी है।

पंजाब

खाटू श्याम भेजा लड़के को
सेवानिवृत्त फौजी ने इस घटना को अंजाम देने की साजिश रची। उन्होंने एक दिन पहले अपने बेटे को खाटू श्याम के पास भेजा। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है। रात करीब 11.30 बजे उसने और घास काटने की दराँत और खुरपी ली और घर की सभी लाइटें बंद कर दीं। रात करीब दो बजे वह बहू के कमरे में पहुंचा। दरवाजा खुला तो बहू जैसे ही सामने पड़ी तो उसने चाकू से वार करना शुरू कर दिया। राय सिंह ने बहू पर दर्जनों वार किए। इसके बाद वह उसके मरने का इंतजार करने लगा।

advt.

रत 2:20 बजे वह सीढ़ियां चढ़कर किराएदार कृष्णा तिवारी के घर पहुंचा। कृष्ण ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया और उसकी हत्या कर दी। 10 मिनट बाद 2:30 बजे वह कृष्ण की पत्नी अनामिका के कमरे में गया और उसी तरह उसकी हत्या कर दी। कृष्ण और अनामिका को मारने के बाद, राय सिंह ने उनके दो बच्चों को भी मार डाला।

food

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

शक में 5 की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी का कबूलनामा, मां-बाप की हत्या के बाद बच्चों को भी इस लिए मार डाला की उनकी देखभाल और परवरिशकौन करेगा
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

शक में 5 की हत्या करने वाले रिटायर्ड फौजी का कबूलनामा, मां-बाप की हत्या के बाद बच्चों को भी इस लिए मार डाला की उनकी देखभाल और परवरिशकौन करेगा