Home Breaking News हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट...

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे

हापुड़ में शनिवार को अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। घटना के आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी मालिक का नाम वसीम है। उसने मेरठ के दिलशाद से किराए पर फैक्ट्री ली थी। आपको बता दें कि इस घटना में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं गंभीर रूप से झुलसे 21 लोगों का इलाज चल रहा है। जो मेडिकल कॉलेज और दिल्ली के सफदरजंग में भर्ती हैं।Read Also:-UP : हापुड़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 11 की हुई मौत, बिजली का सामान बनाने का लिया था लाइसेंस, पीएम ने जताया दुख

एसपी दीपक भुकर ने बताया कि 24 घंटे के अंदर आरोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया। जल्द ही मेरठ निवासी फैक्ट्री मालिक दिलशाद को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी पूछताछ जारी है। जल्द ही पूरा खुलासा किया जाएगा।

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे

बारूद में धमाका हुआ था
हापुड़ में अवैध रूप से चल रही पटाखा फैक्ट्री में शनिवार को धमाका हुआ। हादसे में 13 मजदूरों की मौत हो गई। 21 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग और मेरठ भेजा गया। मौतों की पुष्टि मेरठ जोन के एडीजी राजीव सभरवाल ने की। हादसा बारूद में विस्फोट के कारण हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने रेस्क्यू किया। घटना थाना धौलाना क्षेत्र की है।

फैक्ट्री में बिजली का सामान बनाने के नाम पर लाइसेंस लिया गया था। लेकिन अंदर पटाखे बनाए जा रहे थे। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। मौके पर पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार ने बताया था कि ‘औद्योगिक इकाई में धमाका हुआ है। कारखाने में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए लाइसेंस प्राप्त किया गया था। यहां बात आती है पटाखे बनाने की। इसमें किन शर्तों का उल्लंघन किया गया है, इसकी जांच की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

हापुड़ : अवैध पटाखा फैक्ट्री का मालिक हुआ गिरफ्तार,फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में 13 लोगों की मौत, 21 लोग गंभीर रूप से झुलसे