
महाराष्ट्र के ठाणे की एक अदालत ने शुक्रवार को हिंदू धर्मगुरु कालीचरण को महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से “आपत्तिजनक” टिप्पणी करने के लिए 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।Read Also:-उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री कैंडिडेट पर प्रियंका का इशारा: सवाल हुआ कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा, तो उल्टा सवाल कर दिया- क्या कोई और चेहरा नजर आ रहा है?
उल्लेखनीय है कि ठाणे जिले के नौपाड़ा थाने की पुलिस ने कालीचरण को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से गिरफ्तार किया था, जहां वह इसी तरह के एक मामले में जेल में बंद था उसे गुरुवार शाम ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया और शुक्रवार सुबह अदालत में पेश किया गया। ठाणे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) एसवी मेटिल पाटिल ने कालीचरण को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे पेश करने के समय अदालत परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती की गयी थी।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री जितेंद्र आव्हाड की कथित विवादास्पद टिप्पणी की शिकायत के आधार पर नौपाड़ा पुलिस स्टेशन ने कालीचरण के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। उल्लेखनीय है कि उनके खिलाफ पिछले साल 26 दिसंबर को रायपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में महात्मा गांधी के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र के कई हिस्सों में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
रायपुर पुलिस ने राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए कालीचरण को गिरफ्तार किया था। इसी मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर इसी साल 12 जनवरी को महाराष्ट्र की वर्धा पुलिस ने कालीचरण को भी गिरफ्तार किया था। महाराष्ट्र के अकोला जिले में कालीचरण के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की गई है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।