जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी मेरठ में रविवार सुबह गुलमर्ग सिनेमा स्थित इंद्रा चोक में भारत रत्न आयरन लेडी, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय. इंदिरा गांधी को उनके बलिदान दिवस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर पूर्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्वर्गीय धरम दिवाकर शर्मा जी के पुत्र श्री सौरभ शर्मा और अनिरुद्ध त्यागी ने दिंवगत नेता को पुष्प व् माल्यार्पण कर अपनी विनर्म श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
उधर बुढ़ाना गेट स्थित कार्यालय में कार्यक्रम का संचालन महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक ने किया। अध्यक्षता जिला एवं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मेरठ ने संयुक्त रूप से की। भारत रत्न लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें नमन और भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
देश की एकता और अखंडता और सामाजिक समरसता के लिए इंदिरा गांधी ने आज ही के दिन 1984 में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी। वह एक सच्ची देशभक्त थीं। बचपन से ही उन्होंने देश के स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। उन्होंने वानर सेना का गठन किया। उन्होंने 19 जुलाई 1971 को बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर दुनिया को चौंका दिया, पाकिस्तान के दो टुकड़े, 1984 में ऑपरेशन मेघदूत द्वारा सियाचिन पर भारत का कब्जा, 18 मई 1974 को परमाणु परीक्षण। 1971 में, राजाओं के प्रिवी पर्स (राज भत्ता) को समाप्त कर दिया गया था। 1975 उन्होंने सिक्किम को भारत में मिलाने जैसे साहसिक कार्य किए।
भारत रत्न लौह पुरुष की 146वीं जयंती पर आदरणीय सरदार पटेल जी को भावपूर्ण रूप से नमन किया गया। सरदार पटेल एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। उनका जन्म नडियाद गुजरात में हुआ था। उनका पूरा नाम वल्लभभाई झावेरभाई पटेल है। महात्मा गांधी ने उन्हें आयरन मैन की उपाधि दी थी। उन्होंने लंदन से बैरिस्टर की पढ़ाई की। अहमदाबाद में अधिवक्ता महात्मा गांधी की प्रेरणा से स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। 1918 में खेड़ा संघर्ष में पहला योगदान दिया। 1928 में, उन्होंने बारडोली सत्याग्रह के किसान आंदोलन में भाग लिया। देश की 562 छोटी रियासतों को भारत में सफलतापूर्वक एकीकृत किया गया।
भारत की एकता, अखंडता, विकास, लोकतंत्र के लिए स्वतंत्रता के इन दो महान नायकों ने जीवन भर काम किया। इसके बाद पूर्व विधायक दामोदर शर्मा के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश काजला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष जाहिद अंसारी, महानगर प्रवक्ता अखिल कौशिक, हरिकिशन अंबेडकर, महानगर उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, मोनिंदर सूद वाल्मीकि, रिहान, उषा चिनहट, सुशीला कोली, आदित्य शर्मा, देशपाल गुर्जर, अरुण कुमार एडवोकेट, कमल जाटव, हरीश त्यागी, संजय कटारिया, रॉबिन नाथ गोलू, दिनेश मोहन शर्मा, डॉ. संजीव, शोएब साबरी, नफीस सैफी, हरीश त्यागी, सुरेंद्र यादव, प्रवीण कुमार , मुकुल मित्तल, नसीम सैफी, आशीष जाटव, नईम राणा आदि।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।