
जिस शख्स की परिजन पिछले 24 घंटे से तलाश कर रहे थे। रविवार को उसका शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर आसपास लोगों की भीड़ लग गई, तब पुलिस को बुलाया गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि यह आत्महत्या है या हत्या।Read Also:-कोरोना अपडेट : क्या देश में फिर से फैल रहा है कोरोना? पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 4270 मिले नए मामले, सक्रिय मामले हुए 24 हजार के पार
शनिवार की रात लापता था
दौराला थाना क्षेत्र के अझोटा निवासी संजीव (42 वर्ष) प्राइवेट नौकरी करता था। संजीव शनिवार की रात घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। रविवार को अजोटा के जंगल में संजीव का शव आम के पेड़ पर लटका मिला।
हत्या की आशंका
रो रो कर परिवार वालों का हाल बेहाल हो गया। मौके पर पहुंचे दौराला पुलिस को परिजनों ने बताया कि हमें हत्या की आशंका है। सीओ दौराला आशीष कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम कावाया जा रहा है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।