Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों से परेशान लोगों को दिवाली से पहले केंद्र सरकार के साथ-साथ कुछ राज्य सरकारों की ओर से बड़ा तोहफा मिला है. सबसे पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर उत्पाद शुल्क में कटौती की घोषणा की। इसके कुछ देर बाद ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने भी पेट्रोल पर 7 रुपये और डीजल पर 2 रुपये लीटर वैट कम कर दिया। केंद्र और राज्य सरकार की इस घोषणा के बाद दिवाली के दिन लखनऊ में पेट्रोल 101.05 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.09 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.Read Also:-केंद्र सरकार के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित 6 राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर तक घटाया वैट, 17 रुपए सस्ता हुआ तेल
मेरठ शहर में शादी, सगाई और अन्य आयोजनों में फैंसी पंडाल, फूलों की स्टेज, गद्दे, बिस्तर, क्रॉकरी व अन्य सामान के लिए संपर्क करें
गुप्ता टेंट हाउस एंड वेडिंग प्लानर : 8218434694, 7397978781
इन राज्यों में डीजल 17 रुपये सस्ता हुआ
कर्नाटक, गोवा, त्रिपुरा और असम की सरकारों ने दोनों ईंधनों को और अधिक किफायती बनाने के लिए करों में और कटौती की। इन राज्य सरकारों ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स में सात-सात रुपये की कटौती की घोषणा की है, जिससे डीजल की कीमत में 17 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत में 12 रुपये प्रति लीटर की कमी आएगी।
शहर | पेट्रोल (रुपये/लीटर) | डीज़ल (रुपये/लीटर) |
श्रीगंगानगर | 116.34 | 110.53 |
दिल्ली | 103.97 | 86.67 |
मुंबई | 109.98 | 94.14 |
चेन्नई | 101.40 | 94.43 |
कोलकाता | 104.67 | 89.79 |
भोपाल | 112.56 | 95.40 |
रांची | 98.52 | 91.56 |
बेंगलुरु | 117.64 | 92.03 |
पटना | 107.92 | 93.10 |
चंडीगढ़ | 100.12 | 86.46 |
लखनऊ | 101.05 | 87.09 |
नोएडा | 101.29 | 87.31 |
एसएमएस के जरिए जानिए अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> नंबर 9224992249 पर और HPCL (HPCL) उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> नंबर 9222201122 पर भेज सकते हैं। BPCL ग्राहक RSP<डीलर कोड> 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।Read Also:-केंद्र सरकार के बाद भारतीय जनता पार्टी शासित 6 राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर 7 रुपए प्रति लीटर तक घटाया वैट, 17 रुपए सस्ता हुआ तेल
कीमतें हर सुबह तय होती हैं
दरअसल, विदेशी विनिमय दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बदलाव होता है। तेल विपणन कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन करते हैं।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।