Home Breaking News प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी...

प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये

उत्तर प्रदेश में सत्ता पाने के लिए कांग्रेस रोज नए-नए वादे कर रही है। प्रियंका गांधी ने पहले प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान सरकार गठन को लेकर कई घोषणाएं की हैं। चुनाव नजदीक आते ही प्रियंका गांधी ने एक और चुनावी वादा किया है। इस बार उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को लुभाने की कोशिश की है। शाहजहांपुर की घटना का जिक्र करते हुए प्रियंका गांधी ने इस दौरान यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट (आशा) कर्मियों के खिलाफ पुलिस द्वारा कथित तौर पर बल प्रयोग को लेकर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा, आशा बहन सम्मान की पात्र हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं।Read Also:-4000 से कम खर्च कर इस बिजनेस को शुरू करें और हर महीने 50 से 80 हजार रुपये कमाएं

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी आशा बहनों के सम्मान और मानदेय के लिए प्रतिबद्ध है और अगर सरकार बनती है तो आशा बहनों और आंगनबाडी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। घटना का वीडियो साझा करते हुए उन्होंने ट्वीट किया, “यूपी सरकार द्वारा आशा बहनों पर हर एक हमला उनके द्वारा किए गए कार्यों का अपमान है। मेरी आशा बहनों ने कोरोना और अन्य अवसरों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दी हैं। मानदेय उनका अधिकार है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है।

देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।advt.

 

प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये
The Sabera Deskhttps://www.thesabera.com
Verified writer at TheSabera

Must Read

प्रियंका गाँधी का बड़ा ऐलान- उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आशा-आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने दिए जाएंगे 10 हजार रुपये