Home Breaking News जानिए मेरठ में किस चीज़ को लेकर रफ्तार पकड़ रहा मिस कॉल...

जानिए मेरठ में किस चीज़ को लेकर रफ्तार पकड़ रहा मिस कॉल व हस्ताक्षर अभियान

मेरठ में आधुनिक सुविधाओं वाले खेल विश्वविद्यालय को बनवाए जाने की मांग काफी तेजी से उठ रही है। जिला एथलेटिक संघ की ओर से इस अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए दो विशेष अभियान भी शुरू किए गए हैं।

इसमें पहला अभियान हस्ताक्षर अभियान है जिसमें ऑनलाइन फॉर्म लोगों को भेजे जा रहे हैं और लोग विस्तार से ऑनलाइन फॉर्म भरते हुए मेरठ में खेल विश्वविद्यालय बनाए जाने का समर्थन कर अपने सुझाव भी भेज रहे हैं। इसके अलावा सोमवार शाम को शुरू हुए मिस कॉल अभियान ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

वाट्सएप्प व एसएमएस संदेशों के जरिए लोगों को 9717514415 नंबर पर मिस कॉल करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। लोग भी मिस कॉल कर तुरंत अपना समर्थन भी दे रहे हैं। दोनों ही अभियानों में मंगलवार दोपहर तक डेढ़-डेढ़ हजार लोगों के समर्थन आ चुके और यह संख्या बढ़ती ही जा रही है।

दोनों अभियानों के साथ ही मंगलवार को जिला एथलेटिक संघ के पदाधिकारियों, कोच व खिलाड़ियों ने एक और अभियान की शुरुआत कर दी है। इसके अंतर्गत सभी खेल उद्योग ओ खेल उपकरणों के विक्रेता, दुकानों, बाजारों आदि जगहों पर जाकर लोगों से मिस कॉल करा रहे हैं और हस्ताक्षर अभियान में भी शामिल होने को प्रेरित कर रहे हैं।

 

Must Read

जानिए मेरठ में किस चीज़ को लेकर रफ्तार पकड़ रहा मिस कॉल व हस्ताक्षर अभियान