पैराशूट और गर्म हवा के गुब्बारों में लोगों को उड़ते देखना कोई नई बात नहीं है, लेकिन जब एक सैनिक बिना किसी सहारे के सीधे हवा में उड़ता है तो देखने वाले भी अचंभित रहे गए।
आपने बजरंगबली हनुमान की हवा में उड़ने की कहानियां तो सुनी ही होंगी। कभी हवा में उड़ते हुए समुद्र को पार करते हैं तो कभी हवा में उड़कर बेहोश लक्ष्मण जी के लिए संजीवनी बूटी लाते हैं। हालांकि हम इंसानों के लिए यह असंभव लगता है। इस समय सोशल मीडिया पर एक सोल्जर का हवा में उड़ते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रहे गए।Read Also:-मेरठ: सोतीगंज में फिर हुई एक बड़ी कार्यवाही, एक और कबाड़ी की संपत्ति जब्त, 9 कारें और 6 आवास मिले,
यह कोई पौराणिक कहानी नहीं है और न ही यह कोई फोटोशॉप है, बल्कि यह विज्ञान का चमत्कार है, जिसमें सेना का एक जवान समुद्र के बीच हवा में उड़ता हुआ दिखाई देता है। वीडियो में जवान जिस तरह समुद्र के बीच हवा में उड़ने का कारनामा कर रहा है, वह किसी को भी हैरान कर देगा। वह हवा में उड़कर ही एक जहाज से दूसरे जहाज तक पहुंचता है।
हवा में उड़ता सोल्जर
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सेना का जवान हवा में इधर-उधर उड़ रहा है। उसके बाद वह बड़े जहाज पर उतरता है। वीडियो में उड़ते हुए जवान को देखकर आप अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाएंगे। पर यह वास्तव में कुछ जादू जैसा दिखता है। इस वीडियो को आईएएस अधिकारी डॉ. एमवी राव ने ट्विटर पर शेयर किया है। आईएएस अधिकारी ने कैप्शन में लिखा, ‘काश मैं ऐसा कर पाता। कभी-कभी मैं ऐसा अपने सपनों में करता हूं।
वीडियो देखकर हैरान रह गए लोग
वायरल हो रहा ये वीडियो 39 सेकेंड का है, जिसमें सेना का एक जवान बड़ी आसानी से हवा में उड़ता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को अब तक 53 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं, वीडियो को 3200 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स फनी कमेंट्स कर रहे हैं। वीडियो देखकर एक यूजर ने लिखा कि कलियुग में त्रेतायुग का अहसास हो रहा है। एक यूजर ने लिखा कि ये एक गेम के असली होने जैसा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें अब पाएं अपने WHATSAPP पर, क्लिक करें। Khabreelal के Facebookपेज से जुड़ें, Twitter पर फॉलो करें। इसके साथ ही आप खबरीलाल को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है। हमारे Telegram चैनल को ज्वाइन कर भी आप खबरें अपने मोबाइल में प्राप्त कर सकते है।